Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगल में 711 BGL सेल मिले:ताड़ापाला FOB के पास केजी हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुई विस्फोटक सामग्री

INT News5 November 2026 at 11:38 pm

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 711 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल बरामद किए। ये सेल ताड़ापाला FOB के पास केजी हिल्स के जंगल में मिले। पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर जिला पुलिस बीजापुर, केरिपु की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 5 नवंबर को टीम ने ताड़ापाला FOB से करीब 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में केजी हिल्स के पास तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने ये सेल जंगल में छिपाकर रखे थे। सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आम लोगों से कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में फिलहाल नहीं जाने की अपील की है। वहां IED या अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, तय योजना के तहत आगे इलाके में डी-माइनिंग अभियान चलाकर बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया जाएगा।