Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'बदला खून से ही मिलेगा', कमल हासन की KH237 के नए पोस्टर ने मचाई खलबली

INT News5 November 2026 at 10:39 pm

Kamal Haasan New Movie: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने की तैयारी में हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'KH237' को लेकर मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में कमल हासन का गुस्से और गंभीरता से भरा लुक दिख रहा है. इसके साथ ही मेकर्स ने एक खास ऐलान भी किया है, जिसका खुलासा कल शाम 5 बजे होगा.

पोस्टर में दिखा कमल हासन का दमदार अंदाज

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. इसमें उनके चेहरे का एक हिस्सा दिखाई दे रहा है. उनकी आंखों पर पड़ती रोशनी और सफेद बाल-मूंछ उनके लुक को और दमदार बना रहे हैं.

View on Instagram

पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, 'बदला सिर्फ खून से ही लिया जा सकता है.' इस टैगलाइन ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि कल होने वाला ऐलान किस बारे में होगा.

मदुरै की पृष्ठभूमि पर बनेगी फिल्म

इस फिल्म को एसयू अरुण कुमार निर्देशित कर रहे हैं. फिलहाल इसका नाम 'सैंडियार' बताया जा रहा है और इसे 'KH237' के नाम से भी जाना जा रहा है. फिल्म की कहानी मदुरै की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ग्रामीण एक्शन ड्रामा होने की उम्मीद है. इसमें गांव की जिंदगी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है.

इन फिल्मों को भी सपोर्ट कर रहे हैं कमल हासन

कमल हासन इन दिनों अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी व्यस्त हैं. उनका प्रोडक्शन हाउस शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'सेयोन' भी बना रहा है. इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा हो चुका है.

इसके अलावा कमल हासन का प्रोडक्शन हाउस रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'धर्मन' को भी सपोर्ट कर रहा है. इस फिल्म में नयनतारा, राशि खन्ना और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, कमल हासन भी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ एक खास भूमिका में दिखाई दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नई रामायण में रवि दुबे के लक्ष्मण अवतार पर फिदा हुए सुनील लहरी, खुलकर की तारीफ