Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

तंत्र-मंत्र के नाम पर 3 लाख लेने का मामला:रमेश तिवारी ने शिकायतकर्ताओं पर गाड़ी हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया; एसपी से शिकायत

INT News4 November 2026 at 05:33 pm

सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर करीब 3 लाख रुपए लेने के आरोपों के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार को रमेश तिवारी ने बैढ़न स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर दो शिकायतकर्ताओं के खिलाफ आवेदन दिया। उन्होंने धोखाधड़ी और अपने बेटे के नाम की गाड़ी हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। 28 अक्टूबर को हुई थी पहली शिकायत इस मामले में 28 अक्टूबर को पहली शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि रमेश तिवारी ने परिवार की परेशानियां दूर करने और पूजा-पाठ से संकट खत्म करने का झांसा देकर उनसे करीब 3 लाख रुपए लिए। उन्होंने पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया था। तिवारी बोले- महामृत्युंजय जाप के लिए दिए थे पैसे रमेश तिवारी ने अपने आवेदन में कहा कि शिकायतकर्ताओं ने उन्हें महामृत्युंजय जाप कराने के लिए पैसे दिए थे। उनका आरोप है कि इस दौरान दोनों ने मिलकर उनके बेटे के नाम पर दर्ज गाड़ी हड़पने की कोशिश की। तिवारी के मुताबिक, जब उन्होंने गाड़ी वापस मांगी तो उनके खिलाफ ठगी के आरोप लगाए गए। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच कर रही जिला पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन मिले हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस की जांच में रुपए के लेनदेन, महामृत्युंजय जाप और गाड़ी को लेकर हुए विवाद की स्थिति स्पष्ट होगी।