Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सुजानपुर में सड़क पर लटक रहीं हाई-वोल्टेज तारें:लोग बोले-खंभा भी क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा; मरम्मत की मांग

INT News4 November 2026 at 05:55 pm

पठानकोट जिले के सुजानपुर में पुल नंबर-4 से पुल नंबर-3 की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर के पास, रेलवे पुल के नजदीक हाई-वोल्टेज तारें सड़क पर लटक रही हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तारें हटाने और खंभे की मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते पर दिनभर लोग और वाहन आते-जाते हैं। मौके पर जली हुई तारें जमीन पर पड़ी हैं और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर हिल रहा है। 'सड़क पर टूटी पड़ी तारें' स्थानीय निवासी रघवीर सिंह ने बताया कि सड़क पर टूटी तारें पड़ी हैं और खंभे की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे करंट लगने का खतरा है और विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी व्यक्ति या मवेशी को नुकसान न पहुंचे। अन्य स्थानीय निवासियों ने भी तारें हटाने और खंभे की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समय रहते समस्या दूर करने की अपील की।