Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कांग्रेस गांव-गांव में चलाएगी चौपाल अभियान:महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा, लोगों को वोट चोरी के बारे में बताएंगे

INT News4 November 2026 at 05:50 pm

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बुधवार को राधा कृष्ण मैरिज पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आगामी गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। जनता के बीच जाएंगे पूर्व मंत्री और जिला प्रभारी जगदीश यादव ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस कथित साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। लोगों को देंगे जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई गांव की चौपाल से शुरू होगी। महेंद्रगढ़ जिले के हर गांव में लोगों को वोट चोरी के मुद्दे की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को करेंगे जागरूक महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती ने कहा कि वोट चोरी से महिलाओं और गरीब वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। महिला कांग्रेस की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तोताराम कोहली ने आरोप लगाया कि भाजपा दलित समाज के वोटों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि चौपालों के जरिए अनुसूचित जाति समाज को उसके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। केकेसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि असंगठित कामगारों और किसानों के मताधिकार से जुड़े मुद्दे गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे। केकेसी प्रकोष्ठ लोगों को उनके वोट की ताकत के बारे में जागरूक करेगा। ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरुण यादव, जिला सचिव अनिल डागर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।