Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में अस्पताल कर्मचारी हड़ताल की तैयारी में:बोले- 8,200 रुपए ही वेतन मिल रहा, एरियर भी बाकी; 128 कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताई समस्या

INT News4 November 2026 at 05:44 pm

हरदा जिला अस्पताल के करीब 128 आउटसोर्स कर्मचारियों ने कम वेतन और बाकी एरियर को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन के नियमों के मुताबिक 12,150 से 13,571 रुपए वेतन मिलना चाहिए। लेकिन ठेका कंपनी ज्यूस इंटरप्राइजेस कई कर्मचारियों को सिर्फ 8,200 रुपए दे रही है। अप्रैल 2024 से नवंबर 2025 तक का एरियर भी नहीं मिला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करेंगे। इससे अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। कलेक्ट्रेट तक निकाली पैदल रैली मंगलवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली थी। वहां करीब डेढ़ घंटे धरना दिया। बुधवार को कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों पर भी समय से पूरा वेतन नहीं मिला। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। छह महीने पहले भी किया था प्रदर्शन कर्मचारियों के मुताबिक, वेतन और एरियर के लिए हर साल प्रदर्शन करना पड़ता है। करीब छह महीने पहले भी उन्होंने प्रदर्शन किया था। तब दो से तीन महीने की वेतन संबंधी समस्या दूर हुई थी। लेकिन बाद में कंपनी ने फिर कम वेतन देना शुरू कर दिया। CMHO ने कंपनी से जवाब मांगा CMHO डॉ. एचपी सिंह ने कहा कि वेतन कटौती और एरियर नहीं मिलने की शिकायत पर ठेका कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया था। कंपनी ने हर कर्मचारी को एरियर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि हड़ताल की नौबत न आए। नई कंपनी को मिला ठेका, पुराने कर्मचारी नाराज कर्मचारियों और ठेका कंपनी के बीच बार-बार विवाद होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी का ठेका बदल दिया है। नई कंपनी कर्मचारियों के इंटरव्यू लेकर उन्हें काम पर रख रही है। इस प्रक्रिया से कई साल से काम कर रहे कर्मचारी नाराज हैं।