Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:आंखों का ऑपरेशन करवाकर लौट रहे बुजुर्ग की मौत; बेटा भी घायल

INT News4 November 2026 at 05:41 pm

सोनीपत में खेवड़ा रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। बुजुर्ग आंखों का ऑपरेशन करवाने के बाद बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आंखों का ऑपरेशन करवाकर लौट रहे थे घर मोनू ने जानकारी देते बताया कि उनके फूफा रमेश सैनी गांव जखौली के रहने वाले थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। बीते दिन वह अपने एक बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर आंखों का ऑपरेशन करवाने के बाद घर लौट रहे थे। पानीपत की तरफ से आ रहे पिकअप ने मारी टक्कर जब वह खेवड़ा रोड से गुजर रहे थे, तभी पानीपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके बेटे को भी चोटें आईं। रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने हादसे के लिए पिकअप चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।