Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में 5 नवंबर को दो चरणों में बिजली कटौती:पहले चरण में सुबह 8 से 11 और दूसरे में 11 से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी लाइट

INT News4 November 2026 at 05:46 pm

शिवपुरी शहर में गुरुवार, 5 नवंबर को बिजली कंपनी रखरखाव और सुधार का काम करेगी। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में दो चरणों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पहले चरण में सुबह 8 से 11 बजे तक डाक बंगला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में और दूसरे चरण में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बालाजीधाम उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से 11 बजे तक इन इलाकों में कटौती पहले चरण में शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, कस्टम गेट और कलेक्टर आवास के आसपास बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा तहसील क्षेत्र, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमो नगर, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, विवेकानंद क्षेत्र और पुराना टोल टैक्स सहित अन्य इलाकों में भी सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यहां बंद रहेगी बिजली दूसरे चरण में ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का इलाका, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी और कठमई क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, लाइनों और उपकेंद्रों पर रखरखाव और सुधार का काम किया जाएगा। काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घट या बढ़ सकता है।