समाचार · उत्तर प्रदेश
नाबालिग ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है. किशोरी की मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. वायरल वीडियो के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रोते हुए बेटी ने मां को बताई आपबीती
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे किशोरी की मां घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थी. उस समय घर में पिता और करीब 17 वर्षीय बेटी मौजूद थे. मां जब वापस लौटी तो बेटी रो रही थी. पूछने पर किशोरी ने मां को पूरी घटना के बारे में बताया.
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
किशोरी का आरोप है कि मां के घर से बाहर जाते ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. बेटी की बात सुनकर मां परेशान हो गई और तत्काल उसे लेकर थाने पहुंची.
पहले भी कई बार दुष्कर्म का दावा
किशोरी ने अपनी मां को बताया कि यह कथित घटना पहली बार नहीं हुई है. उसके अनुसार, जब भी मां घर से बाहर जाती थी, तब पिता ने पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. बेटी के आरोप सामने आने के बाद मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और चिकित्सकीय परीक्षण समेत नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: आगरा में स्कूलों से टूटा बच्चों का नाता! 5410 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी पढ़ाई, लड़कियों से ज्यादा लड़के हुए स्कूल से बाहर