national · महाराष्ट्र
संसद सत्र में व्यवधान के लिए विपक्ष जिम्मेदार, लोकतंत्र का मजाक बनाया गया: संजय निरुपम
INT News14 August 2026 at 08:46 pm

मुंबई, 14 अगस्त। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने संसद के मॉनसून सत्र में कथित व्यवधान को लेकर विपक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही प्रभावी रूप से नहीं चल सकी। निरुपम ने दावा किया कि इससे न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था का नुकसान हुआ, बल्कि सरकारी खजाने पर भी आर्थिक बोझ पड़ा।