समाचार · मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ में भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस:संगोष्ठी और मौन जुलूस निकाल विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि; लिया अखंड भारत का संकल्प
टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर मौन जुलूस निकाला गया। संगोष्ठी के बाद निकला मौन जुलूस सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शाम करीब 5 बजे जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की उपस्थिति में संगोष्ठी शुरू हुई। इसके बाद शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर से मौन जुलूस निकाला गया, जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए गांधी चौराहे पर समाप्त हुआ। 1947 के विभाजन की पीड़ा और बलिदान को किया याद भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापित परिवारों के संघर्ष व यातनाओं को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन के काले अध्याय और उसके सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लक्ष्मी गिरी, पूनम अग्रवाल, विभा श्रीवास्तव और मनोज देवलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।