समाचार · मध्य प्रदेश
हल्द्वानी की घटना के विरोध में शिवपुरी कांग्रेस का सत्याग्रह:भाजपा पर लगाए नफरत की राजनीति के आरोप, सामाजिक समरसता मार्च निकाला
शिवपुरी में कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्याग्रह और सामाजिक समरसता मार्च निकाला। यह प्रदर्शन हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सभास्थल को गंगाजल से धोने के विरोध में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर नफरत और समाज में विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन शुक्रवार शाम 6 बजे नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शुरू हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सामाजिक समरसता मार्च के रूप में सब्जी मंडी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाए आरोप प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और समाज में विभाजन पैदा करने का काम करती आई है। उन्होंने सामाजिक समानता, भाईचारे और सभी वर्गों के सम्मान की भावना को मजबूत करने की जरूरत बताई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी घटनाओं के जरिए समाज को बांटने का काम करती है। मार्च के समापन पर नितेश आड़तिया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। इस दौरान जितेंद्र भावसार, दिनेश पप्पू पटेल, सरिता भावसार, कादर बेग, नीमा गौर, गुड्डू उपाध्याय, नितेश मंडलोई, असलम शेख सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। देखें तस्वीरें…