समाचार · मध्य प्रदेश
जुडियो फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:कुक्षी में शोरूम संचालक से 2.59 लाख ठगे; पुलिस ने अकाउंट फ्रीज कर कराई रिकवरी
धार जिले की कुक्षी पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित व्यापारी के 2.59 लाख रुपए वापस करा दिए हैं। टाटा के जुडियो ब्रांड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक रेडिमेड कपड़ा शोरूम के मालिक से 2,59,600 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर लगाया ठगा बीडीएम रेडिमेड कपड़ा शोरूम के संचालक सोनू गुप्ता से ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपियों ने कुक्षी में जुडियो शोरूम खोलने का झांसा देकर 2,59,600 रुपए असम के गुवाहाटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक फर्जी/बेनामी खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। साइबर टीम ने खातों को कराया फ्रीज शिकायत मिलते ही कुक्षी थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष साइबर टीम गठित की गई और एएसआई चंचलसिंह चौहान को जांच सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खातों की पहचान की और उन्हें तत्काल प्रभाव से होल्ड (फ्रीज) करवा दिया। पूरी राशि वापस मिली, पीड़ित ने जताया आभार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी रकम 2,59,600 रुपए पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस ट्रांसफर करा दी गई। अपनी राशि वापस मिलने पर पीड़ित व्यापारी ने कुक्षी पुलिस और जांच टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।