Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बीएसएनएल ने 8 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा:देवास में तीन ठिकानों को सील किया, 80 लाख रुपए बकाया, ऑफिस पर भी होगी कार्रवाई

INT News14 August 2026 at 08:56 pm

देवास नगर निगम ने आठ साल से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर बीएसएनएल के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार को निगम की राजस्व टीम ने बीएसएनएल के तीन ठिकानों को सील कर दिया। बीएसएनएल पर करीब 80 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निगम ने फिलहाल बकाया राशि जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया है। कालानी बाग के कार्यालय और गोडाउन पर लगाई सील नगर निगम की प्रभारी राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई। बीएसएनएल पर करीब आठ साल से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। बकाया जमा कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन भुगतान नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई की। राजस्व टीम ने कालानी बाग स्थित बीएसएनएल कार्यालय और गोडाउन को सील किया। इसके अलावा एबी रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय पर भी सील लगाई गई। 7 दिन में भुगतान नहीं किया तो होगी आगे कार्रवाई प्रभारी राजस्व अधिकारी ने बताया कि बीएसएनएल को करीब 80 लाख रुपए का बकाया जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में राशि जमा नहीं होने पर निगम नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। इसमें बीएसएनएल का पूरा कार्यालय सील किया जा सकता है।