Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में कोकीन समेत विदेशी नागरिक गिरफ्तार:मेडिकल वीजा पर भारत आया था आरोपी, मुख्य सप्लायर की तलाश जारी

INT News9 August 2026 at 05:47 pm

गुरुग्राम में पुलिस ने वजीराबाद गांव में कार्रवाई करते हुए एक विदेशी नागरिक को 204.04 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी डेनियल ओबिफुना के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सेक्टर-52 स्थित झील चौक के पास रहता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को वजीराबाद क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 204.04 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद, थाना सेक्टर-53 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल वीजा पर भारत आया था आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि डेनियल ओबिफुना वर्ष 2024 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। उसने बताया कि गुरुग्राम में नशीला पदार्थ बेचने के लिए उसे यह कोकीन उसके एक अन्य साथी ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब आरोपी के उस साथी की तलाश कर रही है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस डेनियल के वीजा और भारत में उसके रहने से संबंधित अन्य दस्तावेजों और तथ्यों की भी गहनता से जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।