Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पठानकोट में 1.53 करोड़ से 5 सड़कों का उद्घाटन:कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क बोले- गुणवत्ता समझौता करने पर होगी कार्रवाई

INT News9 August 2026 at 06:51 pm

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विधानसभा हलका भोआ के विकास को गति देते हुए एक बड़ी पहल की है। उन्होंने क्षेत्र में 1.53 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनने वाली पांच कड़ियों (लिंक सड़कों) के निर्माण और विशेष मरम्मत कार्यों का औपचारिक उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क (रोड कनेक्टिविटी) को मजबूत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांवों को शहरों से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों और लिंक सड़कों का सुदृढ़ीकरण किसानों, स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे समय की बचत होगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोआ हलके के गांवों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को शहरों के बराबर लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत कुल 3.98 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिन सड़कों के कार्यों की शुरुआत की गई है। ₹1.53 करोड़ में चमकेगी 3.98 किलोमीटर लंबी पांच सड़कें लिंक सड़क फिरनी गांव जगतापुर (विशेष मरम्मत): लंबाई 0.50 किलोमीटर, लागत ₹8.39 लाख। लिंक सड़क झाखोलाहड़ी से डिबकू धलौरियां (विशेष मरम्मत): लंबाई 1.68 किलोमीटर, लागत ₹26.30 लाख। लिंक सड़क एपीके रोड से गांव सरमोलाहड़ी (विशेष मरम्मत): लंबाई 0.56 किलोमीटर, लागत ₹12.01 लाख। लिंक सड़क सिंबली से श्मशानघाट (नया निर्माण): लंबाई 0.44 किलोमीटर, लागत ₹24.59 लाख। लिंक सड़क जसवाली से कोटली फार्म (नया निर्माण): लंबाई 0.80 किलोमीटर, लागत ₹81.66 लाख। गुणवत्ता से समझौता करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता (Quality) से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित सरकारी मापदंडों के अनुसार और तय समय सीमा (Dead-line) के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भोआ हलके में विकास कार्यों की यह रफ्तार रुकने नहीं दी जाएगी।