समाचार · मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ में अग्रवाल महिला महासभा ने मनाया हरियाली महोत्सव:प्रतिभाओं का सम्मान, पौधरोपण का संकल्प; प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल हुए शामिल
टीकमगढ़ में रविवार को अग्रवाल महिला महासभा ने हरियाली महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभावान हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष रमा अग्रवाल और युवा महासभा के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैलाश मित्तल ने टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की इकाई का गठन किया। उन्होंने इस इकाई को 'घर-घर की महासभा' बनाने का संकल्प दोहराया। रमा अग्रवाल ने हरियाली महोत्सव पर सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की और समाज में एकजुटता लाने पर जोर दिया। मनीष अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और नई पीढ़ी को भी इस कार्य से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने समाज के लिए समय निकालने का आह्वान किया। टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष प्रकाश लोहिया और सचिव प्रदीप अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय उप महामंत्री पूनम अग्रवाल ने आराध्य देव भगवान अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने शहर में पौधारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीप्ति अग्रवाल ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला नेत्रियों ने सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया। अनेक महिलाओं ने महासभा की आजीवन और संरक्षक सदस्यता भी ग्रहण की और महासभा के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…