Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में पिता के सामने नाले में डूबा मासूम:बारिश का पानी देखने पिता-बहन के साथ निकला था घर से, तेज बहाव में डूबा; 20 मीटर दूर मिला शव

INT News26 September 2026 at 07:58 pm

त्रिवेंद्र…मेरा बेटा बचाव…देखो पानी में गिर गया है। मिल नहीं रहा है। भाई पुलिस और लोगों को बुलाओ….इन शब्दों को चिल्लाते हुए टिकरापारा थानाक्षेत्र के श्रद्धा विहार निवासी लक्ष्मी नारायण पवार अपनी बेटी तुसिता को गोद में लेकर तेज बहाव वाले नाले में बेटे त्रिवेंद्र को तलाश रहे थे। लक्ष्मी नारायण सुबह 10.40 बजे अपनी बेटी और बेटे को लेकर डूमरतराई इलाके में तेज बारिश के बाद भरे हुए पानी को बच्चों को दिखाने निकले थे। रिंग रोड स्थित कमल होटल के पास वो अपने बच्चों को खड़ा करके पानी देख रहे थे। पानी का बहाव देखकर शास्वत नगर नाले में उनका बेटा पैर धोने लगा। सुबह 11 बजे पानी का तेज बहाव के कारण वो नाले में गिर गया और बह गया। घटनास्थल से 20 मीटर दूर मौजूद स्थानीय रहवासियों ने बच्चे को बहता देखकर बहार निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। इकलौता बेटा था परिवार में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण परिवार के जुडवा बच्चे है। बेटे का नाम त्रिवेंद्र और बेटी का नाम तुसिता है। लक्ष्मी नारायण के बच्चे लगातार बारिश का पानी देखने की जिद कर रहे थे। शनिवार की सुबह लेकर वो पानी दिखाने पहुंचा और हादसा हो गया। परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल घटना के बाद पवार परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद त्रिवेंद्र की मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। अस्पताल में परिजनों के सामने त्रिवेंद्र की मां बेसुध हो गई थी। परिवार के सदस्य लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी को बेटी को संभालने की सलाह दे रहे थे। पहले भी हो चुके हैं हादसे, पर सिस्टम जस का तस अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। निरीक्षक के अनुसार शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची थी। बच्चे के नाले से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। उपचार मिलने से पहले उसकी मौत हो गई थी।