समाचार · मध्य प्रदेश
नर्मदापुरम में गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले युवक गिरफ्तार:सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में दिखे बदमाश, चारों को भेजा जेल
नर्मदापुरम के सेमरी हरचंद में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नशे में धुत चार युवकों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। युवकों की यह हरकत मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया। चारों को सोहागपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी पुलिस के मुताबिक सेमरी हरचंद निवासी भवानी प्रसाद साहू की गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। रात में ग्राम जमुनिया निवासी हीरा पटेल (19), अनिल उर्फ अन्ना केवट (18), कृष्णा उर्फ हल्के कुशवाह (21) और खेमचंद अहिरवार (18) वहां पहुंचे। चारों ने गाड़ी के कांच में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भवानी प्रसाद साहू ने पुलिस को सूचना दी। सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी विवेक यादव मौके पर पहुंचे और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों की पहचान की। नशे में धुत थे चारों युवक सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि चारों युवक नशे की हालत में थे। उनके खिलाफ उपद्रव और तोड़फोड़ सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपियों को सोहागपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उन्हें पिपरिया जेल भेज दिया गया।