Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में फैक्ट्री के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी:रेकी के बाद बाइक लेकर भागा आरोपी; फोकल पॉइंट में वारदात CCTV में कैद

INT News26 September 2026 at 08:46 pm

लुधियाना के थाना फोकल पॉइंट इलाके में एसके मेटल फैक्ट्री के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी युवक बाइक चोरी से पहले आसपास रेकी करता दिखा। पीड़ित दिलीप शर्मा ने बताया कि वह एसके मेटल फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम करते हैं। रोज की तरह वह कल भी काम पर गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल फैक्ट्री के गेट के पास पार्क की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आए, तो बाइक वहां नहीं मिली। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर गली में घूमता है और आसपास देखता है। मौका मिलते ही वह फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक लेकर भाग गया। CCTV फुटेज से आरोपी की हो सकेगी पहचान दिलीप शर्मा ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच और CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान का भरोसा दिया है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।