समाचार · उत्तर प्रदेश
मूसलाधार बारिश में इज्जतनगर थाना बना ‘टापू’, पानी में डूबा परिसर, चारों तरफ जलभराव से बढ़ी परेशानी, सामने आई तस्वीरें

Bareilly Waterlogging: बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है. इज्जतनगर थाना परिसर में बारिश का पानी भर गया. पूरा परिसर पानी से घिरने के बाद यहां आने-जाने वाले लोगों और पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गई. हालात ऐसे रहे कि थाना परिसर किसी टापू जैसा नजर आया.
थाना परिसर में घुसा बारिश का पानी
बीती रात से जारी बारिश के बाद इज्जतनगर थाना परिसर में भारी जलभराव हो गया. पानी कार्यालय और परिसर के कई हिस्सों तक पहुंच गया. इससे पुलिसकर्मियों को रोजमर्रा का काम निपटाने में काफी दिक्कत हुई. थाने में रखे जरूरी रिकॉर्ड को पानी से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पानी जमा होने के कारण कार्यालय तक पहुंचना भी आसान नहीं रहा. पुलिसकर्मी पानी के बीच से होकर कामकाज करते नजर आए.
फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की बढ़ी मुश्किल
थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को भी जलभराव का सामना करना पड़ा. परिसर में पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई. लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति लंबे समय तक बनी रही.
शहर के दूसरे हिस्सों में भी जलभराव
इज्जतनगर थाना ही नहीं, शहर के कई अन्य इलाकों में भी बारिश का पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं. थाना परिसर में जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए स्थायी इंतजाम जरूरी हैं.
Also Read: शाहजहांपुर में बारिश के कहर से शहर बेहाल, बिजली गुल; धान की फसल पर संकट