Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में प्राइवेट अस्पताल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन:पत्थर फेंके, बोले-पत्थरी का करवाया था ऑप्रेशन, आरोप-बठिंडा ले जाने पर मौत

INT News26 September 2026 at 08:57 pm

सिरसा में प्राइवेट अस्पताल के बाहर आज मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल के गेट पर पत्थर तक फेंककर मारे। इस दौरान मृतक के परिजनों ने कई देर तक प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और मामले को सुलझाया। इसके बाद परिजन और डॉक्टर में बातचीत हुई और वे अपने घर चले गए। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शहर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला था। उसे पत्थरी की शिकायत थी, जिस पर परिजनों ने शहर के प्राइवेट डीएमसी अस्पताल में ऑप्रेशन करवाया था। ऑप्रेशन के बाद परिजन युवक को लेकर अपने घर चले गए। कुछ दिन बाद युवक की दोबारा तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे इसी अस्पताल में लेकर पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में युवक की प्राथमिक जांच की और बाद में डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर भी युवक को समय पर इलाज नहीं मिला और वहां से उनको बठिंडा के लिए रेफर कर दिया। बठिंडा अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत पर परिजन गुस्सा गए और वे सीधा शनिवार शाम को सिरसा के निजी अस्पताल आ पहुंचे। आते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी और डॉक्टर व अस्पताल पर रेफर के नाम पर लापरवाही के आरोप लगाए।