Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ब्यूटी पार्लर का काम सीखने गई लड़की लापता:कैथल शहर में गई थी, देर रात तक ढूंढते रहे परिजन

INT News14 September 2026 at 09:47 am

कैथल में तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती घर से यह कहकर आई थी कि वह कैथल शहर में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जा रही है। परिजनों ने भी उसे यह सोचकर घर से जाने दे दिया कि वह काम सीखने के लिए जा रही है, लेकिन जब देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर लड़की के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में लड़की के दादा ने तितरम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता का केस दर्ज कर लिया है। दादा ने शिकायत दे केस दर्ज करवाया लड़की के दादा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पोती 12वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। 13 सितंबर को उसकी पोती सुबह करीब 9 बजे घर से यह कह कर चली गई कि वह कैथल में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जा रही है, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। रिश्तेदारियों में भी कॉल करके पता किया, लेकिन वहां से भी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने लड़की को जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है। लड़की को ढूंढने की मांग तितरम थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास परिजनों की शिकायत आई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच और लड़की की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।