entertainment
Bigg Boss X Review 7th Episode: कोई 'मेन कैरेक्टर' तो कोई 'टॉक ऑफ द टाउन', जानें बिग बॉस के पहले हफ्ते का पब्लिक रिएक्शन

Bigg Boss 20 X Review: 'बिग बॉस 20’ का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है और घर के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को लेकर राय बनानी शुरू कर दी है. पहले हफ्ते के बाद अगर किसी एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है काजी तौकीर. X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स उनके गेम, अंदाज और घर में बढ़ती मौजूदगी को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं.
काजी बने टॉक ऑफ द टाउन
काजी तौकीर को लेकर एक यूजर ने लिखा कि बिग बॉस के घर के चारों कोनों से लेकर पूरे देश तक सिर्फ काजी की चर्चा हो रही है. यूजर ने उन्हें ‘टॉक ऑफ द टाउन’ तक बता दिया. वहीं एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि अभी सिर्फ एक हफ्ता ही बीता है और ऐसा लग रहा है जैसे शो को अपना विनर पहले ही मिल गया है. एक यूजर ने लिखा कि अगर बिग बॉस कोई मजबूत वाइल्ड कार्ड नहीं लाते हैं तो काजी के लिए सीजन जीतने की राह आसान हो सकती है.
Lord #QaziTouqeer ’s midnight character is back! 😂🌙
This guy is honestly so much fun to watch every time. 🤣🔥 And now, a new gang of buddies is forming:
Qazi × Arishfa × Amman × Uditi 👑❤️
The late-night squad is officially activated! 😂 #BB20 #BiggBoss20 #QaziTouqeer … pic.twitter.com/HRsho7vwCX
— (IMz) (@imz_imranmughal) September 14, 2026
">
उदिति सिंह की खूबसूरती पर भी हुई चर्चा
पहले हफ्ते में उदिति सिंह भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं. उनके सफर की पहली बड़ी चर्चा तब हुई, जब एक पोस्ट में मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाया गया. यूजर ने लिखा कि उनके पास कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट की ‘लाइफ लाइन’ छीनने का फैसला किया. पोस्ट में कहा गया कि उदिति का पहला हफ्ता भले खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी असली जर्नी अभी शुरू हुई है.
They had so many options, yet they chose to take away the lifeline of the prettiest contestant. With that, Week 1 in Uditi Singh’s journey comes to an end, but this is only the beginning. ✨ #UditiSingh • #BiggBoss20 • #BB20 pic.twitter.com/cZzt2ET2PK
— μ (@eishaanix) September 14, 2026
">
इसी बीच काजी का एक कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखा, जिसमें वह उदिति की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए. काजी के मुताबिक घर की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट्स उदिति की खूबसूरती से जलती हैं और वह बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. इस कमेंट पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.
‘गुल्लू गेम’ पर भी हुई चर्चा
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स अब एक-दूसरे के गेम को समझने लगे हैं. इसी दौरान अरशिफा खान और काजी तौकीर के बीच गुल्लू यानी कुशल तंवर के गेम को लेकर बातचीत हुई. अरशिफा ने कहा कि गुल्लू काफी ‘सेफ गेम’ खेल रहे हैं. उनकी किसी से खास लड़ाई नहीं है और वह भी सीमित लोगों से ही बातचीत करते हैं.
LF: They were discussing #Gullu ’s game.
Qazi: wo splitsvilla hi kar raha hy #BiggBoss20 #QaziTouqeer #BiggBossLiveFeed pic.twitter.com/SMJvhwIhvE
— Rabiea (@rabbits_rxoxo) September 14, 2026
">
इस पर काजी ने भी हामी भरते हुए कहा कि गुल्लू का अपना अलग गेम चल रहा है और वह कुछ हद तक ‘स्प्लिट्सविला’ वाला गेम खेल रहे हैं. इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा.
रवि किशन की झलक ने भी जीता दिल
शो के एक पल को लेकर एक X यूजर ने लिखा, “Pagla toh dunga sabko, Guaranteed.” और इसके साथ ही ‘रवि किशन वाइब्स एक्टिवेटेड’ कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी. यानी घर में होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी दर्शकों को मनोरंजन का मौका दे रही हैं.
“Pagla toh dunga sabko, Guaranteed!” 🤣🔥 Ravi Kishan vibes activated!
Bigg Boss ke chaaron konon se lekar poore desh tak, har jagah sirf #QaziTouqeer ki charcha hai. 👑🎸
Qazi is officially the talk of the town! 🔥 #BB20 #BiggBoss20 #QaziTouqeer #BB20Twitter #BiggBossFans … pic.twitter.com/7G2GJRwcyU
— (IMz) (@imz_imranmughal) September 14, 2026
">
बिग बॉस शो का मेन कैरेक्टर?
पहले हफ्ते के बाद सोशल मीडिया पर कई कंटेस्टेंट्स को ‘मेन कैरेक्टर’ बताया जा रहा है. रोहेद खान, युंग डीएसए, आसिफ खान और स्काउट के नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि काजी तौकीर फिलहाल इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.
Main character of Bigg Boss Season 20 👑 💀 #BiggBoss20 || #YoungDSA
#ScoutOp || #Bigboss pic.twitter.com/DejWskRRgW
— 𝑾𝒂𝒍𝒆𝒆𝒅 𝑺𝒉𝒂𝒉 (@WaleedShah_7) September 11, 2026
">
कुछ यूजर्स ने जहां काजी को संभावित विनर कहना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ पोस्ट्स में दूसरे कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और ‘नेपो किड’ वाली बहस को लेकर भी नाराजगी दिखाई दी. कुल मिलाकर ‘बिग बॉस 20’ का पहला हफ्ता सोशल मीडिया के लिए काफी मसालेदार रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में काजी अपनी बढ़त बरकरार रखते हैं या घर का कोई दूसरा कंटेस्टेंट बाजी पलट देता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के 'टिक-टॉक प्लेटफॉर्म' ताने पर फूट-फूटकर रोईं अरिशफा खान, बोलीं- ''शर्म करो मेरा घर चलता है उससे..."