Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुमशुदा युवक का शव और नाबालिग लड़की का कंकाल मिला:रतलाम में 13 दिन से थे लापता; पास में सल्फास की डिब्बी पड़ी मिली

INT News14 September 2026 at 10:50 am

रतलाम में रविवार रात लापता युवक का शव और एक कंकाल मिला है। कंकाल के पास नाबालिग लड़की के कपड़े मिले हैं। घटना रावटी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को आशंका है कि यह कंकाल उसी नाबालिग का हो सकता है, जो युवक के साथ 1 सितंबर को लापता हुई थी। हालांकि, कंकाल की पहचान अभी नहीं हुई है। शव के पास सल्फास की डिब्बी भी मिली है। युवती के परिजनों ने 1 सितंबर को रावटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग के परिजनों ने युवक पर बेटी को ले जाने का शक भी जताया था। पुलिस अब दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है। खेत में घास काटने गई महिला को दिखा शव रविवार शाम सेमलखेड़ी निवासी कुसुम पति शंकर गणावा खेत में घास काटने गई थीं। इस दौरान उन्हें बदबू आई। पास जाकर देखा तो वहां शव पड़ा था। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली। बारिश के कारण पुलिस रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। वहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पास ही एक कंकाल भी पड़ा था। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर उसके नाबालिग का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव को जानवरों द्वारा खाए जाने की वजह से वहां कंकाल बचा हो सकता है। कपड़ों से हुई युवक की पहचान पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद मृतक की पहचान सुखराम (20) पिता रमेश गणावा, निवासी ग्राम सेमलखेड़ी, थाना रावटी के रूप में हुई। उसकी पहचान पहने हुए कपड़ों से हुई। कंकाल के पास नाबालिग के कपड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कंकाल की पहचान की पुष्टि जांच और डीएनए टेस्ट से ही हो सकेगी। पुलिस ने युवक के शव और कंकाल को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। युवक की पहचान हुई

रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि युवक का शव और एक कंकाल पास-पास मिला है। नाबालिग के परिजनों ने युवक पर संदेह जताते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक की पहचान हो गई है, जबकि कंकाल की पहचान बाकी है। मामले की जांच की जा रही है।