Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कोल टिपर का टायर फटने चालक की मौत का VIDEO:सिंगरौली में टायर खोलते समय ब्लास्ट हुआ; 2 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

INT News14 September 2026 at 09:46 am

सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी इलाके में रविवार देर रात हादसा हो गया। ग्राम बदिझिरिया के पास कोल डिस्पैच में लगे टिपर का टायर खोलते समय अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे में चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए और घायल हो गए। धमाके के साथ फटा टायर, चालक की मौत यह घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। मृतक चालक की पहचान पचौर निवासी अनिल साहू के रूप में हुई है। वह VRCC कंपनी के लिए कोल डिस्पैच करने वाले टिपर को चलाता था। ग्राम बदिझिरिया, पोस्ट बंधा, तहसील बरगवां क्षेत्र में टिपर के टायर को खोला जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फट गया और धमाका हुआ। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती धमाके की चपेट में आकर पास खड़े दो अन्य लोग भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि टायर फटने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी रही।