Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा पुलिस ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली:मिठाई-चॉकलेट और पटाखे बांटे, बाजारों में सुरक्षा के लिए तैनात रहे जवान

INT News8 November 2026 at 08:40 pm

दिवाली पर खंडवा पुलिस शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ जरूरतमंदों के बीच भी पहुंची। एसपी अगम जैन ने रामनगर स्थित दादाजी और आशाधाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई। वहीं, जावर थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत ने ग्राम कोटवारों, थाने के सफाईकर्मी और गरीब बस्ती के बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और पटाखे बांटे। एसपी अगम जैन दोनों वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। एसपी ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाई और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आदित्य सिंघारिया, कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जावर थाना प्रभारी ने बच्चों को बांटे पटाखे जावर थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत ने ग्राम कोटवारों, थाने के सफाईकर्मी और गरीब बस्ती के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने सभी को मिठाई और चॉकलेट बांटी। बच्चों को पटाखे भी दिए। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के बीच भी त्योहार की खुशियां पहुंचीं। बाजारों में सुरक्षा के लिए तैनात रहे जवान दूसरी ओर, दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। एसपी अगम जैन के निर्देश पर शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई। जवानों ने बाजारों में भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार बाजारों में भ्रमण करते रहे, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।