Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में युवक पर चाकू से हमला:पैर-जांघ और हाथ में लगी चोट; होटल में बातचीत के बहाने बुलाया, आरोपी फरार

INT News9 August 2026 at 05:53 pm

सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर होटल के कमरे में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। खेरमाई रोड स्थित परिहार होटल में हुई इस घटना में मारुति नगर निवासी 26 वर्षीय ऋषभ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अनिकेत मिश्रा ने ऋषभ को बातचीत के लिए होटल के एक कमरे में बुलाया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनिकेत ने चाकू निकालकर ऋषभ पर हमला कर दिया। चाकू लगने से ऋषभ के पैर, जांघ और हाथ में चोट आई है। जान से मारने की धमकी का आरोप

घायल ऋषभ ने पुलिस को बताया कि अनिकेत ने घटना से एक दिन पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रविवार को उसे होटल में बुलाया गया और वहां हमला कर दिया गया। घटना के बाद ऋषभ को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि बयान और घटनाक्रम के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।