Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बिस्तर पर सोते समय सांप ने डसा:सीधी के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव की इलाज के दौरान मौत

INT News22 July 2026 at 11:54 am

सीधी जिले की कुशमी तहसील के ग्राम पंचायत करैल अंतर्गत मच्छरकटा निवासी एवं केशलार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव (38) की सर्पदंश से मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात घर में सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोते समय सांप ने डसा परिजनों के अनुसार, देवेंद्रनाथ यादव सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्हें बिस्तर पर सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को हुआ अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। देवेंद्रनाथ यादव अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। ग्रामीण बिहारी लाल ने बताया कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।