Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video : जैसलमेर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

INT News11 August 2026 at 01:11 pm

Video : राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार सुबह बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई. पुलिस के मुताबिक, बस में करीब 15 बच्चे सवार थे और वह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों की ओर जा रही थी. आग लगते ही सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते यह पूरी बस में फैल गई. हालांकि, समय रहते सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. इसके बाद नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पुलिस के अनुसार, आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है. मामले की जांच जारी है.