Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एम्स भोपाल की इंस्टीट्यूट बॉडी के मेंबर बने रजनीश अग्रवाल:प्रशासकीय फैसलों, सुविधाओं के विस्तार में होगी अहम भूमिका

INT News16 August 2026 at 03:53 pm

मध्य प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) भोपाल की शासी संस्था यानी 'इन्स्टीट्यूट बॉडी' का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सचिवालय ने देश के 7 एम्स संस्थानों में संसदीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कुल 7 राज्यसभा सांसदों को 'इन्स्टीट्यूट बॉडी मेंबर' के रूप में चुना है। यह चुनाव प्रक्रिया स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुरोध पर बुलाई गई मोशन के बाद पूरी की गई। सभी निर्वाचित सांसद इन प्रीमियम चिकित्सा संस्थानों के प्रशासनिक, शैक्षणिक और नीतिगत निर्णयों में अहम भूमिका निभाएंगे। जानिए एम्स की इंस्टीट्यूट बॉडी मेंबर्स के क्या अधिकार होते हैं इन्स्टीट्यूट बॉडी के सदस्य के रूप में इन सांसदों के पास कई प्रमुख अधिकार और शक्तियां होती हैं। ये सदस्य एम्स की कार्यकारी समिति यानी 'गवर्निंग बॉडी' तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थायी और तदर्थ समितियों के गठन और उनके निर्णयों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। इसके साथ ही, इन्हें संस्थान के मुख्य उद्देश्यों जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा, शोध नीतियों को तय करने और अस्पताल के प्रशासनिक व वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करने का अधिकार होता है। एम्स द्वारा दिए जाने वाले चिकित्सा पाठ्यक्रमों, डिग्रियों, परीक्षाओं के नियमों और संकाय (फैकल्टी) की नियुक्तियों से जुड़े नियमों की निगरानी और अनुमोदन में भी इनकी सीधी भागीदारी होती है। चूंकि एम्स एक स्वायत्त राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, इसलिए ये सांसद जनता और संसद के प्रति संस्थान की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण काम करते हैं। सांसदों से समन्वय बनाने नियुक्त होगा अधिकारी मंत्रालय के एक उचित स्तर के अधिकारी को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया जाएगा, जो इन सभी सांसदों के साथ एम्स संस्थानों के आवश्यक कामकाज के संबंध में समन्वय स्थापित करेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।