समाचार · उत्तर प्रदेश
किसने किया प्रेग्नेंट? अब DNA टेस्ट से खुलेगा गर्भ में पल रहे बच्चे का राज, कानपुर के दो बॉयफ्रेंड पर हत्या का केस

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ स्थित आम के बाग में 25 वर्षीय अविवाहित युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पोस्टमार्टम में युवती के करीब पांच माह की गर्भवती होने और मौत की वजह जहर सामने आने के बाद मामला और पेचीदा हो गया. पुलिस की जांच में युवती के दो प्रेमियों के नाम सामने आए हैं. पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.
बाग में मिला था युवती का शव
पुलिस के अनुसार गुरुवार को तिलसड़ा मोड़ के पास आम के बाग में युवती का शव मिला था. शव पर बिछिया, बिंदी और मांग में सिंदूर जैसा श्रृंगार किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल खंगाली तो घटना से एक दिन पहले दोनों युवकों से उसकी कई बार बातचीत सामने आई.
एक प्रेमी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर फतेहपुर के जहानाबाद निवासी प्रांजुल पाल को गिरफ्तार किया है. वहीं पतारा निवासी गोले पांडेय की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक गोले ने युवती को कानपुर मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रामादेवी स्थित किराये के मकान में रखवाया था. इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने.
किसके बच्चे की मां बनने वाली थी युवती?
जांच का सबसे अहम सवाल यही है कि युवती के गर्भ में पल रहा बच्चा किसका था. पुलिस के मुताबिक युवती के दोनों युवकों से संबंध थे. इसी वजह से अब दोनों के DNA सैंपल का मिलान कराया जाएगा. जांच के जरिए बच्चे के जैविक पिता की पहचान के साथ मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
अस्पताल ले गया था दूसरा प्रेमी
पुलिस के मुताबिक युवती के जहर खाने के बाद गोले ही उसे हैलट अस्पताल लेकर गया था. बाद में वह अस्पताल से फरार हो गया. वहीं गिरफ्तार प्रांजुल ने पूछताछ में दावा किया कि युवती उससे रुपये मांग रही थी और मना करने पर उसने जहर खा लिया. पुलिस दोनों के बयानों की जांच कर रही है.
हत्या, आत्महत्या या कुछ और?
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पिता की तहरीर में दोनों प्रेमियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आरोपियों के बयानों और DNA जांच के आधार पर घटना की वास्तविक वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. DNA रिपोर्ट और आगे की जांच से ही साफ होगा कि युवती की मौत की पूरी कहानी क्या है.
यह भी पढ़ें: UP में रात के अंधेरे में कौन कर रहा शिकार? बकरी-नीलगाय के शव मिले, जंगल में दिखा खतरनाक जानवर