समाचार · हरियाणा
पवन वर्मा लगातार दूसरी बार बने प्रदेशाध्यक्ष:बहादुरगढ़ के गौरैया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का चुनाव, देशभर से पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
बहादुरगढ़ के गौरैया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव में देशभर से स्वर्णकार संघ से जुड़े सदस्य और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से पवन वर्मा को लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। दोबारा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद पवन वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज के उत्थान और कल्याण के लिए पहले की तरह आगे भी लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने के साथ-साथ स्वर्णकार परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पवन वर्मा ने कहा कि समाज के बच्चों की शिक्षा और स्वर्णकार परिवारों के स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसी तरह समाज के परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भी कल्याणकारी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना है। स्वर्णकार समाज को मजबूत और एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ काम करेगा। चुनाव के दौरान मौजूद स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने पवन वर्मा के लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज की एकता और विकास के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगा।