समाचार · हरियाणा
भिवानी में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से नहर में बाइक सहित गिरा, जांच में जुटी पुलिस
भिवानी के गांव बापोड़ा व दिनोद के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण बाइक सहित युवक नहर में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इधर, मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। भिवानी के सदर थाना के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को कंट्रोल रूम भिवानी के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव बपोड़ा से गांव दिनोद रोड पर नहर में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके कुछ समय बाद परिजन भी मौके पर ही आ गए। जिसके बाद मृतक की पहचान गांव बापोड़ा निवासी करीब 19 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। पिता के बयान पर कार्रवाई
इसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक्सीडेंट होने व नहर में गिरने के कारण हुई है। जिसे भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर मृतक मोहित के पिता जयप्रकाश के बयान दर्ज की गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक पढ़ाई करता था और 12वीं पास था, जो फिलहाल अविवाहित था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।