समाचार · मध्य प्रदेश
कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू:रायसेन में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा वाचन, 24 अगस्त को भंडारा
शहर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा सांची रोड स्थित तहसील मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा जिला अस्पताल, इंडियन चौराहा, महामाई चौक और सागर तिराहा होते हुए भोपाल रोड स्थित श्री चित्रगुप्त राधाकृष्ण मंदिर कथा स्थल पर पहुंची। महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। मुख्य यजमान रामकथा को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए। उनके पीछे सजे रथ पर कथावाचक पूज्य संतोष तिवारी जी महाराज विराजमान थे। 16 से 24 अगस्त तक होगी कथा श्रीराम कथा का आयोजन श्री चित्रगुप्त राधाकृष्ण मंदिर, भोपाल रोड, वार्ड नंबर 08, रायसेन में 16 से 24 अगस्त तक होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा का वाचन राधाकृष्ण मंदिर सुल्तानपुर के पूज्य संतोष तिवारी जी महाराज करेंगे। महाशिवाभिषेक और भंडारे का भी आयोजन कथा के साथ 17 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री रुद्र निर्माण एवं महाशिवाभिषेक का आयोजन होगा। 24 अगस्त को कथा के समापन के बाद पूर्णाहुति और भंडारा किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य यजमान सुनीता अनिल सक्सेना हैं। आयोजन कायस्थ महासभा रायसेन जिला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी लोगों से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।