Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वीरांगना रानी अवंती बाईलोधी की जयंती मनाई:राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत सहित कई समाजजन हुए शामिल

INT News16 August 2026 at 03:55 pm

शाजापुर जिले के मक्सी में रविवार दोपहर को लोधी समाज द्वारा 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत, देवास के रमेश कौशल और महेंद्र सिंह लोधी सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां से निकला चल समारोह चल समारोह लोधी धर्मशाला से शुरू होकर एबी रोड, नई आबादी, मक्सी बस स्टैंड, नया बाजार और गंगा घाट से होते हुए वापस लोधी धर्मशाला पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को एक रथ में स्थापित किया गया था। नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समितियों द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया। संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए मक्सी बस स्टैंड पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत ने कहा, "आज लोधी समाज जाग उठा है। समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए।" उन्होंने चंदेरी में रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को प्रशासन द्वारा हटाए जाने और फिर समाज की एकजुटता के कारण उसे पुनः स्थापित किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने इसे समाज की एकता की बड़ी मिसाल बताया और सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। चल समारोह के दौरान कई स्थानों पर समाज के लोगों का साफा और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। ये भी हुए शामिल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह कालू पटेल, महेंद्र सिंह खाटू पटेल, राहुल जैन और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह पटेल सहित अन्य लोगों ने समाजजनों का स्वागत किया। एबी रोड स्थित गैस एजेंसी के पास मंडल अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया। जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इनमें नई कॉलोनी, एबी रोड घाटी और जैन मंदिर के समीप आयोजित भंडारे प्रमुख थे। चल समारोह की अन्य तस्वीरें…