Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिवनी में सर्विस रोड खोलने की मांग पर प्रदर्शन:छिंदवाड़ा चौक-नागपुर रोड ओवरब्रिज पहुंचे लोग; कहा- सड़क बंद होने से आवाजाही में परेशानी

INT News28 October 2026 at 05:54 pm

सिवनी के छिंदवाड़ा चौक-नागपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस रोड बंद होने के विरोध में बुधवार शाम गंज क्षेत्र के नागरिकों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सर्विस रोड दोबारा चालू करने की मांग करते हुए नारे लगाए। उनका कहना है कि सड़क बंद होने से स्थानीय रहवासियों, दुकानदारों और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कोतवाली थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। सर्विस रोड बंद होने से आवाजाही में परेशानी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुमराह करते हुए सर्विस रोड बंद कर दी गई है। इस सड़क का इस्तेमाल आसपास के इलाकों में आने-जाने और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए किया जाता है। सड़क बंद होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय भी बर्बाद होता है। इसका असर स्थानीय रहवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है। सड़क बंद करने का कारण बताने की मांग नागरिकों ने सवाल उठाया कि यदि सर्विस रोड बंद करने का निर्णय लिया गया है, तो इसके पीछे का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। साथ ही, आम लोगों को हो रही परेशानी दूर करने के लिए भी व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि यातायात से जुड़े फैसले लेते समय स्थानीय निवासियों की जरूरतों और उनकी समस्याओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रशासन से सर्विस रोड दोबारा चालू कराने की मांग गंज क्षेत्र के नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सर्विस रोड बंद करने के फैसले की समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क जल्द दोबारा चालू कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘छिंदवाड़ा चौक नागपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस रोड चालू करो’ के नारे लगाए। कोतवाली थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।