Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन इलाकों में अगले 24 घंटे भारी! ऑरेंज अलर्ट; 31 अगस्त तक के मौसम का अपडेट

INT News27 August 2026 at 07:44 pm

उत्तराखंड में मॉनसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदियां नाले उफान पर हैं और भूस्खलन के वजह से कई इलाके प्रभावित हैं। अगले 24 घंटे के लिए कुछ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। बारिश के तीव्र से और तीव्र होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सीएस तोमर ने पीटीआई संग बातचीत में यह जानकारी दी है।तोमर ने बताया है कि हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भारी बारिश की संभावना पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में बनी हुई है।31 अगस्त तक कैसा मौसम?तोमर के मुताबिक, 28 और 29 अगस्त को मौसम की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है मगर फिर भी तेज बौछारों की आशंका बनी रहेगी। वहीं 30 और 31 अगस्त के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को भी दर्ज की गई थी बारिशराज्य के कई हिस्सों में भी बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। विभाग ने 26 अगस्त के लिए देहरादून बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। 25 अगस्त को भी देहरादून, धनोल्टी और रिखणीखाल समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी वहीं 24 अगस्त को भी यह सिलसिला जारी रही था और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक यमकेश्वर में 35 मिमी, चोरगलिया में 29 मिमी, चलथी में 26 मिमी, पोखरी में 21 मिमी, काशीपुर और रिखणीखाल में 19-19 मिमी, कनालीछीना में 18.5 मिमी, देहरादून में 8.5 मिमी और नैनीताल में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।मंगलवार के लिए तीन जिलों में था येलो अलर्टमौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया था और देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई थी। पहाड़ी जिलों और ऊधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी।छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला ये पुलचमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग विष्णुप्रयाग और मारवाड़ी पुल के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्ग को शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए गए।