Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

5 बसों से 21500 का जुर्माना वसूला:धार में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई; लोगों को परेशानी सामने आने पर एक्शन

INT News27 August 2026 at 08:53 pm

धार के घाटा बिल्लोद में बसों के बाईपास से गुजरने और यात्रियों को हो रही परेशानी के बाद आरटीओ ने कार्रवाई की है। धार कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ हृदेश यादव ने बस संचालकों को बसें सीधे घाटा बिल्लोद से होकर चलाने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। घाटा बिल्लोद के औद्योगिक क्षेत्र में चंबल नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। इसके चलते पुराना पुल तोड़ दिया गया है। रास्ता बंद होने से पहले यहां से रोज 100 से ज्यादा बसें गुजरती थीं। अब यात्री बसें घाटा बिल्लोद को छोड़कर बाईपास से निकल रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों को डेढ़-दो किमी पैदल चलना पड़ रहा

बसों के बाईपास से जाने के कारण स्थानीय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बस पकड़ने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी। पानखेड़ी बाईपास पर टीम तैनात

आरटीओ हृदेश यादव ने इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पानखेड़ी बाईपास पर विभाग की टीम तैनात की। टीम ने धार से इंदौर और रतलाम से इंदौर जाने वाली बसों की जांच की। बस संचालकों को घाटा बिल्लोद होकर जाने के निर्देश दिए गए। ओवरलोड बसें भी मिलीं, दस्तावेजों की जांच

जांच के दौरान कई बसें नियमों का उल्लंघन करती मिलीं। कुछ बसें ओवरलोड थीं। कुछ के पास लाइसेंस और परमिट जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। कई बसें गलत दिशा से भी गुजर रही थीं। कुल 5 बसों पर कार्रवाई की गई। इनसे करीब 21,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। कुछ बसों के दस्तावेज भी जब्त किए गए।