entertainment
अधूरी रह गई थी कियारा-सिद्धार्थ की लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद कारगिल से आई एक कॉल ने फिर शुरू हुई प्रेम कहानी

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की लव स्टोरी जितनी खूबसूरत है, उतना ही दिलचस्प इसका एक मोड़ भी है. दोनों की पहली मुलाकात के बाद प्यार परवान चढ़ा, लेकिन फिल्म 'शेरशाह' (Sher Shah) की शूटिंग के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था.
अब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' (Karan Johar's show 'Koffee with Karan') में इस कपल ने अपने रिश्ते से जुड़ा यह पुराना किस्सा सुनाया है. कियारा ने बताया कि आखिर किस वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ और फिर कैसे उनका रिश्ता दोबारा शुरू हुआ.
जब कियारा ने कह दी दिल की बात
कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. इसके बाद साल 2019 में फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए. लेकिन सिद्धार्थ के कारगिल शेड्यूल पर जाने से ठीक पहले उनके रिश्ते में दूरी आ गई.
कियारा ने शो में बताया कि उस समय उन्हें सिद्धार्थ का व्यवहार समझ नहीं आ रहा था. कभी वह काफी करीब आते थे तो कभी दूरी बना लेते थे. इसी बात से परेशान होकर कियारा ने उनसे साफ कह दिया था कि वह आधे-अधूरे रिश्ते में नहीं रह सकतीं. उनके मुताबिक, सिद्धार्थ को तय करना होगा कि वह इस रिश्ते में रहना चाहते हैं या नहीं.
करियर के लिए हुए थे अलग
कियारा की बात सुनकर सिद्धार्थ ने भी माना कि उस समय दोनों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि अगर वह किसी रिश्ते में आगे बढ़ते हैं तो उसे पूरी गंभीरता से निभाना चाहेंगे. लेकिन उस वक्त उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर था.
इसके बाद दोनों ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला कर लिया. सिद्धार्थ फिल्म की शूटिंग के लिए कारगिल चले गए और दोनों ने अपने-अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया.
कारगिल से हर रात आता था फोन
कहानी में नया मोड़ तब आया जब सिद्धार्थ कारगिल में शूटिंग कर रहे थे. वहां मुश्किल हालात थे और कई जगह नेटवर्क की भी परेशानी रहती थी. इसके बावजूद सिद्धार्थ हर रात शूटिंग खत्म होने के बाद कियारा को फोन या मैसेज करते थे.
कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ ने लगातार करीब 30 दिनों तक उनसे बात की. इसी दौरान दोनों फिर करीब आए और उनके रिश्ते को एक नई शुरुआत मिली. कियारा के मुताबिक, सिद्धार्थ के कारगिल में रहने के दौरान ही दोनों ने आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया.
शादी और बेटी के बाद फिर खुशखबरी
कियारा और सिद्धार्थ ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा. इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. जुलाई 2025 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम सरायाह है. अक्टूबर 2026 में कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी भी साझा की थी.
पहली बार साथ पहुंचे करण के शो पर
कियारा और सिद्धार्थ पहली बार एक साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए हैं. शो के इस सीजन को आखिरी सीजन बताया गया है. साल 2003 में शुरू हुए इस शो ने टीवी से लेकर ओटीटी तक लंबा सफर तय किया है. इसका नया सीजन जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.
ये भी पढ़ें: पहले निशांत, फिर नीतीश कुमार से मुलाकात; क्या बिहार की राजनीति में उतरेंगी अक्षरा सिंह?