national · उत्तर प्रदेश
केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-'क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा'
INT News15 July 2026 at 03:59 pm

लखनऊ, 15 जुलाई। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर देश में हिंदू-मुस्लिम की सियासत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का भोजन करने और पहनावा चुनने की स्वतंत्रता देता है लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।