Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : अमृत भारत योजना के तहत अशोकनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदली

INT News15 July 2026 at 04:02 pm

भोपाल, 15 जुलाई मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के रेल्वे स्टेशन मे लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए गए कार्यो से तस्वीर ही बदल गई है। अशोक नगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है। यात्री सुविधाओं, सुगम आवागमन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बड़े बदलाव किए गए है।