Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Watch Video : चेपापुल से घर लौट रहे थे पति-पत्नी, चिलगु के पास सड़क पर गिरे... समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल

INT News4 November 2026 at 05:40 pm

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चिलगु के समीप बुधवार दोपहर करीब दो बजे सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों को चोटें आयीं. घायलों की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा निवासी मो खालिद और उनकी पत्नी इरबानिशा के रूप में हुई है. हादसे में इरबानिशा के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी है. दोनों मानगो के चेपापुल से तिरुलडीह लौट रहे थे.

अचानक अनियंत्रित हुई स्कूटी, सड़क पर गिर पड़े दंपती

मिली जानकारी के अनुसार, मो खालिद अपनी पत्नी इरबानिशा के साथ स्कूटी से टाटा-रांची मार्ग पर जा रहे थे. इसी दौरान चिलगु के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दंपती को देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की.

समाजसेवी ने पहुंचकर करायी एंबुलेंस की व्यवस्था

दुर्घटना की सूचना मिलने पर युवा समाजसेवी शेखर गांगुली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उपचार के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करायी. इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया. इरबानिशा के दाहिने हाथ में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें विशेष चिकित्सा की आवश्यकता बतायी गयी है.