Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

कांग्रेस की लड़ाई व्यापारियों के खिलाफ नहीं, वोट के अधिकार के लिए है: रविंदर शर्मा

INT News27 October 2026 at 11:56 pm

जम्मू, 27 अक्टूबर। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम से पहले व्यापारियों की चिंताओं, भारतीय सेना को निशाना बनाने वाले कथित एआई-जनित वीडियो और जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस में असंतोष के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यापारी या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि नागरिकों के मतदान के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।