Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में एक लाख के सुल्फे के साथ तस्कर पकड़ा:बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस को देखकर भागा

INT News28 October 2026 at 05:48 pm

कैथल में पुलिस की एन्टी एक्सटोर्शन सेल द्वारा थाना सदर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ है। पकड़े गए नशे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मटौर हाल जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी विशाल के रूप में हुई है। वह नशा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। टीक बस अड्‌डे के पास पकड़ा गया बता दें कि पुलिस की एन्टी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव टीक रेलवे पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि गांव मटौर हाल जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी विशाल सुल्फा बेचने का काम करता है, जो अभी बस अड्डा टीक के पास खड़ा है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास सूचना पाकर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी गई। जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। उसकी पहचान गांव मटौर हाल जनकपुरी कैथल निवासी विशाल के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीरभान के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 500 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एसआई जसबीर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।