Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी SP बोले- बाजारों में गश्त बढाएं:मयंक मिश्रा ने कहा- लंबित मामलों की जांच में तेजी लाएं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 पुलिसकर्मी सम्मानित

INT News28 October 2026 at 05:54 pm

भिवानी SP मयंक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाएं। अपराधियों की धरपकड़, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा, महिला सुरक्षा, नशा एवं साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। जिसमें जिले के सभी डीएसपी, सीआईए एवं अन्य अपराध शाखा यूनिट इंचार्ज, थाना प्रभारियों तथा चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी मयंक मिश्रा त्योहारी सीजन के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए। विशेष रूप से रात के समय पैदल गश्त पर ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। जांच अधिकारी जांच में लाएं तेजी-एसपी

एसपी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाए तथा वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किया जाए। महिला पुलिस टीमों को स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं को डायल 112, साइबर अपराध से बचाव और उपलब्ध पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया। उन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामलों की जांच में तेजी लाने तथा आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। नशा तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा, अवैध हथियारों तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश

एसपी ने प्रबंधक थाना यातायात सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा व्यस्त मार्गों पर आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, वाहनों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 5 पुलिस अधिकारी सम्मानित

एसपी मयंक मिश्रा ने अपने कर्तव्यों का लगन, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के इंचार्ज उप निरीक्षक दशरथ, साइबर सेल इंचार्ज एएसआई संजीत, थाना सिविल लाइन के प्रबंधक उप निरीक्षक संजय, थाना बवानीखेड़ा के प्रबंधक उप निरीक्षक सुरेश तथा थाना जुई कलां के प्रबंधक उप निरीक्षक अजय शामिल रहे।