Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एक माह से खराब हैंडपंप, ग्रामीणों को दूर से लाना पड़ रहा पानी

INT News4 July 2026 at 05:47 am

बम्हौरी| ग्राम जैतगढ़ में सार्वजनिक हैंडपंप पिछले एक माह से खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर चल रहा है। हैंडपंप बंद होने से लोग दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बुजुर्गों, बच्चों को दिक्कत हो रही है। लोगों को रोज कई बार लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हैंडपंप की खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को कई बार दी। जिम्मेदार अधिकारियों को भी बताया लेकिन अब तक मरम्मत की पहल नहीं हुई। लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी मांग की है। खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत हो। गांव में पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए।