Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Cyclone Arnab Video: पुरी तट पर ऊंची लहरों के बीच पहुंचे पर्यटक, टाइड के साथ भाग-दौड़ करते दिखे

INT News28 October 2026 at 08:49 am

ओडिशा के पुरी तट का सुबह 7:33 बजे के विजुअल में समुद्र की ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कई पर्यटक भी तट के किनारे मौजूद हैं. लहरें आगे बढ़ती हैं, तो लोग पीछे हटते नजर आते हैं और पानी लौटने पर फिर किनारे की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं. समुद्र के आगे-पीछे होते पानी के साथ लोगों की यह भागदौड़ देखने में रोमांचक लग सकती है. उफनते समुद्र और तेज हवाओं के बीच यह दृश्य किसी फिल्म के सीन जैसा नजर आता है. लेकिन सुरक्षा को लेकर खतरा भी है.

पुरी तट पर पर्यटकों का वीडियो-

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab Video: तेज हवाओं से उखड़े पेड़, अंधेरे में डूबे कई इलाके; आंध्र तट पर जारी है तूफान का लैंडफॉल

रोमांच के चक्कर में भारी पड़ सकती है एक लहर

चक्रवात के दौरान समुद्र के किनारे इस तरह जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. तेज लहरों की ऊंचाई और रफ्तार अचानक बदल सकती है. पानी का तेज बहाव किसी व्यक्ति का संतुलन बिगाड़ सकता है और उसे समुद्र की ओर खींच सकता है. लहरों के साथ पीछे हटने या आगे बढ़ने के दौरान पैर फिसलने, चोट लगने और डूबने का खतरा भी रहता है.

ऐसे हालात में अगली लहर कितनी तेज होगी या कितनी दूर तक आएगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है. इसलिए समुद्र के करीब जाकर लहरों के साथ दौड़ना या इसे मनोरंजन समझना जानलेवा साबित हो सकता है. चक्रवात के दौरान लोगों को प्रशासन की चेतावनियों का पालन करना चाहिए और समुद्र तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए.