समाचार · मध्य प्रदेश
दमोह में बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:पोती बोली-दादी बकरियां चराने गई थी; अस्पताल में तोड़ा दम
दमोह जिले के सिंगपुर गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला बकरियां चराने जंगल गई थी, तभी हादसा हुआ। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला की पहचान बड़ी बहू पाल (56) के रूप में हुई है। उनके पोती भूपत पाल ने बताया कि रविवार शाम उनकी दादी बकरियां चराने जंगल की ओर गई थीं। उस समय बारिश भी हो रही थी। बाद में उन्हें दादी के बेहोश पड़े होने की जानकारी मिली। बिजली गिरने से बुजुर्ग ने दम तोड़ा परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारण को लेकर आशंका जताई है। उनका कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से भी हो सकता है या किसी जहरीले जीव के काटने से भी। सोमवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से ही हुई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।