world
भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में फिलीपींस, कुछ बदलाव की मांग भी की : रिपोर्ट
INT News8 November 2026 at 08:07 pm

नई दिल्ली, 8 नवंबर। फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद पर विचार कर रहा है। साथ ही उसने मिसाइल प्रणाली में कुछ बदलाव सुझाए हैं, ताकि इसे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और सैन्य जरूरतों के मुताबिक और बेहतर बनाया जा सके। फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टेओडोरो ने चार नवंबर को आयोजित थर्ड दिल्ली डिफेंस डायलॉग में यह बात कही।